फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का नाले में मिला था शव, पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा

शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Jul 2025 11:55 PM IST

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बहन कीर्ति का भाई अभिषेक जाटव ने गमछे (अंगौछा) से गला कसकर हत्या की थी। इस दौरान उसकी पत्नी सरिता ने कीर्ति के हाथ पकड़े थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बीते रविवार देर रात नासा नाला में कीर्ति जाटव (20) पुत्री सोबरन का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या करने की पुष्टि के बाद पुलिस का शक परिजनों पर गहराया था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि पड़ोसी गैर जाति के युवक से शादी की जिद पर अड़ी कीर्ति को उसी के भाई अभिषेक जाटव व भाभी सरिता निवासी पटवन गली कोतवाली कायमगंज ने मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने बीते दिन ही दोनों के खिलाफ राजेपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। देर शाम दोनों की गिरफ्तारी भी दिखा दी गई। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को अभिषेक ने अपनी मां को बताया कि कीर्ति को कॉलेज में प्रवेश कराने के लिए साथ ले जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें