फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में टैक्स चोरी में सीए व पूर्व सभासद के बेटे समेत सात गिरफ्तार

फर्जी फर्म और इनवॉइस बनाकर सात करोड़ का इनपुट टैक्स चोरी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक सीए, एक पूर्व सभासद का बेटा और दो व्यापारी मौसेरे भाई भी शामिल हैं। जसवंतनगर पुलिस इस मामले में एक कैफे संचालक को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। आरोपियों के पास से लैपटॉप, फर्जी जीएसटी इनवॉइस/ई-बिल और एक बिना नंबर प्लेट की कार भी बरामद की गई है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी अधिकारी की ओर से सात प्राथमिकी अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच पुलिस ने कराई। इसमें पाया गया कि कुछ व्यक्तियों की ओर से बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी करके अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल किया गया, जबकि संबंधित फर्मों से न तो कोई वास्तविक व्यापार किया गया और न ही सरकार को देय जीएसटी का भुगतान हुआ। इसमें सरकारी राजस्व को कुल लगभग 7.03 करोड़ (सात करोड़ तीन लाख के करीब) क्षति पहुंचाने की बात सामने आई। विवेचना के दौरान यह भी तथ्य सामने आए कि इसी संगठित रैकेट ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में फर्म एमएल बिल्डर्स एवं भारत बिल्डिंग मैटेरियल के माध्यम से बिना वास्तविक माल आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस जारी कर आईटीसी पास-ऑन किया। इससे करोड़ों रुपये का फर्जी टर्नओवर एवं अवैध आईटीसी प्राप्त की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें