फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इटावा में मुठभेड़ में पुलिस ने तीन इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार किए

मुठभेड़ में तीन इनामी गैंगस्टरों को वैदपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा, चोरी की गई बाइक, कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए हैं। तीनों इनामी बदमाश वाराणसी के रहने वाले हैं। शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे वैदपुरा पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को नगला बरी गांव की ओर से आती हुई बाइक पर तीन सवार लोग दिखे। पुलिस को देख बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को रायनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें