फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इटावा में विवाहिता की मौत, चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता की मौत हो गई। ससुराली बिना मायके वालों को सूचना दिए खेत पर अंतिम संस्कार कर रहे थे। इस बीच पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की मौजूदगी में अधजला शव चिता से उठाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। भगवानपुर में चंचल (22) पत्नी दिलीप की सोमवार को मौत हो गई। परिजन चंचल का अंतिम संस्कार गुपचुप तरीके से कर रहे थे। इस बीच गांव के लोगों की सूचना पर जयपुर से मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जसवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से अधजले शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय ने बताया परिवार की सूचना पर चिता में से विवाहिता का शव निकलवाया गया, जो की काफी हद जल चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें