फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करहल सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर नमन करने पहुंचे तेज प्रताप

नेता जी मुलायम सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर नमन करके सोमवार को पूर्व सांसद और विधानसभा उपचुनाव के सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव नामांकन करने के लिए मैनपुरी के लिए रवाना हुए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव समेत परिवार के कई लोग शामिल हुए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद करहल विधानसभा सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा ने अखिलेश यादव के भतीजे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। सोमवार सुबह 10:30 बजा सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने सैफई स्थित आवास पर हवन पूजन किया। इसके बाद सैफई मेला ग्राउंड में बने नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचकर माथा टेकते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। फिर सैफई पेट्रोल पंप रोड स्थित पिता रणवीर सिंह यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लेकर अपने काफिले के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें