फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्यटन मंत्री जयवीर ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- कुंभ को लेकर राजनीति न करें

शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 08:38 PM IST

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राजनीति आगे पीछे कर लें, लेकिन कुंभ को लेकर राजनीति करने से उन्हें बचना चाहिए। यह बात शनिवार को प्रदर्शनी पंडाल में हुए चक्रव्यूह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कही। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति पर आज से ही नहीं बल्कि आदिकाल से हमले होते आ रहे हैं। मुगल काल में अंग्रेजों के जमाने में सनातन को समाप्त करने के प्रयास किए गए। हमारा सनातन मजबूत था, मजबूत है और मजबूत रहेगा। इसको कोई नष्ट नहीं कर सकता है। 13 तारीख को कुंभ शुरू होने को लेकर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कुंभ में सभी लोग प्रतिभाग करेंगे। कुंभ में स्नान को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान ‘इतनी ठंड में स्नान कौन करेगा’ पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हो सकता है उनका श्रद्धा भाव न हो, वह न जाएं, लेकिन हमें लगता है इस बार महाकुंभ में 50 से 60 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें