फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इटावा में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की हत्या, तमंचे से पेट में मारी गोली…जांच में जुटी पुलिस

इटावा जिले के ताखा कस्बे में तिहरे हत्याकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक भाई, भाभी व भतीजी की हत्या में करीब पांच साल पहले जमानत पर छूटकर बाहर आया था। जानकारी के अनुसार, ऊसराहार थाना क्षेत्र के इकघरा गांव निवासी जयराम यादव की शनिवार सुबह करीब छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने कछपुरा-इकघरा मार्ग पर मृतक को पड़ा देखा, तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें