फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इटावा में कबाड़ के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का कबाड़ जलने का अनुमान लगाया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला रोड पर स्थित कबाड़ का गोदाम है। गोदाम मालिक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लगी थी। इसकी जानकारी उन्हें स्थानीय लोगों ने दी। जब वह मौके पर पहुंचे तब गोदाम में आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही थीं। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें