फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चार जनवरी की देर शाम फार्मा कंपनी के मैनेजर और एमआर से हुई लूटपाट में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। आरोपियों से लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि अतुल कुमार मिश्रा निवासी ग्राम भगहर थाना सांडी हरदोई हाल पता भोदमिया वाली गली थाना फ्रेंड्स कालोनी ने थाना चौबिया में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि चार जनवरी को करीब आठ बजे वह अपने मैनेजर अभिषेक गुप्ता के साथ बाइक से मैनपुरी के किशनी से लौट रहे थे। थाना चौबिया क्षेत्र में पशु मेला बाजार पुलिया बरालोकपुर के पास पीछे से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की कार में सवार बदमाशों ने बाइक पर रखे बैग को लूट लिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें