फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ससुराल जा रही महिला की बिगड़ी हालत, राहगीरों ने पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल

अरुन पाराशर Updated Fri, 17 Jan 2025 07:41 PM IST

कासगंज जनपद के थाना कासगंज क्षेत्र के गांव बढ़ारी खुर्द निवासी विवाहिता मानवी पत्नी राजेश दिल्ली में अपने पति के साथ रहती है। राजेश दिल्ली में बस चालक है। दो पूर्व मानवी अपने पति राजेश से गुस्सा होकर अपने मायके फिरोजाबाद जनपद थाना नारखी के बछगांव में आ गई थी। शुक्रवार को मानवी अपने रिश्तेदार के यहां जलेसर आ रही थी। इसी बीच जलेसर से पूर्व गढ़ीरामलाल तिराहे पर विवाहिता ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्थानीय लोगों को विवाहिता की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद विवाहिता को बचा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें