फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ससुराल में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Nov 2025 06:09 PM IST

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष से पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गांव महमूदपुर पट्टी थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद निवासी किशनपाल सिंह ने बताया कि बेटी नीरज (28) का विवाह 16 फरवरी 2023 को जसरथपुर निवासी अमित उर्फ राजीव के साथ किया था। नीरज 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। विवाह के बाद से ही यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बेटी को परेशान करने लगे। आए दिन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी बेटी फोन कॉल के माध्यम से समय-समय पर देती रहती थी। कई बार दामाद व ससुरालीजन को समझाने का भी प्रयास किया गया। यह लोग पहले तो मान जाते बाद में फिर से वहीं हरकतें करने लगते। नीरज का मात्र 11 माह का एक बेटा है। आरोप है कि दहेज न दे पाने पर इन लोगों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें