फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवागढ़ में वसंत महोत्सव मेले की धूम, देररात तक उमड़ी भीड़

Arun Parashar Updated Thu, 12 Mar 2026 05:58 PM IST

एटा के अवागढ़ कस्बे में थाना परिसर के पास लगे वसंत महोत्सव मेले में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, खेल-खिलौनों और खानपान की दुकानों से पूरा परिसर गुलजार हो उठा है। शाम ढलते ही मेले में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है और देर रात तक रौनक बनी रहती है। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। बच्चों में झूलों और खिलौनों को लेकर खासा उत्साह है, जबकि महिलाएं और युवा खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। मेले में लगी दुकानों पर खिलौने, मिठाई, चाट-पकौड़ी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। मेले में मनोरंजन के लिए अलग-अलग प्रकार के झूले और खेलों की व्यवस्था की गई है, जो बच्चों और युवाओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं। रात तक मेले में लोगों की आवाजाही बनी रहने से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें