रेलवे इंप्लाइज संघ के चुनाव 4, 5 और 6 दिसंबर को पूरे देश में एक साथ होने हैं। इसीके तहत उत्तर-मध्य रेलवे के कुछ कर्मचारी रविवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और यहां कार्यरत कर्मचारियों से मतदान करने की अपील की। वीके गौतम ने कहा कि चुनाव के बाद जीतने पर हम कर्मचारियों के पेंशन वाले मुद्दे का समाधान कराएंगे। ओपीएस को लागू करने और यूपीएस व एनपीएस का विरोध करेंगे। रेलवे के किसी भी विभाग का कर्मचारी हो, अगर उसे किसी प्रकार की समस्या है, तो समाधान जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा। कुशल कुमार गुप्ता, राहुल मीना, अशोक कुमार, बीके शर्मा, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।