फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क हादसों में दो की माैत, परिवारों में मचा कोहराम

एटा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना में गांव अकबरपुर थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद निवासी मोहित अपनी पत्नी आरती के साथ बहन रूबी के यहां नगला खांजी थाना सोरों जा रहा था। रास्ते में रिजोर थाना क्षेत्र के गांव वृंदावन के पास कार की चपेट में आने से आरती की मौत हो गई और मोहित घायल है। दूसरी घटना में नगला गंगी थाना सकीट निवासी अरविंद कुमार जो कि गेस्ट हाउस संचालक है। शहर से वापस लौटते समय कोतवाली देहात क्षेत्र में सकीट मार्ग पर गांव हीरापुर के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें