एटा में सड़क पर दाैड़ती बाइक में अचानक से सांप निकलने से चालक दहशत में आ गया। बाइक सवार युवक एटा से सकीट अपने घर आ रहा था। मानिक चंद्र तिराहे पर बाइक सवार किसी से बात करने लगा। उसी समय बाइक पर नजर गई तो सांप दिखाई दिया। युवक बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों के जुटने पर सांप को बाइक से निकालने का प्रयास किया।