फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंचायत घर का एसडीएम ने किया निरीक्षण...फार्मर रजिस्ट्री को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

अरुन पाराशर Updated Thu, 03 Apr 2025 10:13 PM IST

एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव इसौली का बृहस्पितवार को एसडीएम भावना विमल ने निरीक्षण किया। इसमें पंचायत घर पर ग्रामीणों के साथ फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी की। इसौली के साथ ही उन्होंने टिकाथर पहुंचकर ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक किया। एसडीएम ने ग्राम पंचायत इसौली एवं टिकाथर के निरीक्षण में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री का महत्व समझाते हुए जागरूक किया। खेती की जानकारी देते हुए बताया अब खसरा-खतौनी की जरूरत नहीं रहेगी। सत्यापन के लिए लेखपालों की भागदौड़ भी नहीं रहेगी। फार्मर रजिस्ट्री से किसानों की खेती का विवरण ऑनलाइन किया जा रहा है। फार्मर आईडी बन जाने से किसानों के खेत का पूरा डाटा कंप्यूटर पर दिखेगा। फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसान का नाम, पिता का नाम, पता, खतौनी, आधार कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत रहेगी। फार्मर रजिस्ट्री बनने के बाद आईडी नंबर कंप्यूटर पर डालते ही किसान का संपूर्ण विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें