एटा के जलेसर में वार्ष्णेय समाज ने बृहस्पतिवार को नगर में भगवान द्वारिकाधीश की भव्य शोभायात्रा निकाली। 24 से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकली शोभायात्रा से पूरे नगर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा। शोभायात्रा में जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने भगवान द्वारकाधीश की आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ बोहरान गली स्थित द्वारकाधीश मंदिर से हुआ। अकबरपुर हवेली, गांधी चौक, चिंताहरण मंदिर, मोहल्ला हथोड़ा होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। यहां से प्रमुख मार्गों से होती हुई महावीरगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।