उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थानों में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसी कड़ी में अवागढ़ थाने में थानाध्यक्ष कपिल नैन ने ध्वजारोहण किया। पुलिस स्टाफ को साथ लेकर नगर में तिरंगा रैली निकाली। इस मौके पर उन्होंने लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत किया।