एटा के अलीगंज में सर्द रातों में चोरों की टोलियां सक्रिय हो गई हैं। अलीगंज मोहल्ला सुदर्शनदास में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ग्रह स्वामी ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित ग्रह स्वामी कमल प्रकाश पुत्र धर्मपाल निवासी मोहल्ला सुदर्शनदास की लिखित तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। चोरों ने अलमारी और सूटकेश में रखे 28 हजार रुपए और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।