फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत, मची चीखपुकार; दो की माैत और पांच घायल

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में परौली सुहागपुर गांव के पास रविवार को रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में मृतकों में कासगंज जिले के पटियाली निवासी गुलफान पुत्र दीवारी लाल की पहचान हो गई है। वहीं, दूसरी मृतक महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें