एटा के मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर केंद्रीय विद्यालय के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से धान से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली पलटी। गनीमत रही कि कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। हादसा आज यानी कि बुधवार सुबह लगभग 7 बजे का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक फर्रुखाबाद जिले के संकिसा से धान लेकर एटा मंडी में बेचने आ रहे थे। घटना के बाद हाईवे की बचाव राहत टीम मौके पर पहुंची।