एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव इसौली में नील कोठी के नाम से दर्ज भूखंड की राजस्व टीम ने पैमाइश करते हुए उसका चूना डालकर सीमांकन किया। नील कोठी भूखंड पर कई दशक से शीतला माता के मेला का आयोजन होता है। पूर्व प्रधान अनिल प्रताप सिंह ने कहा भविष्य को देखते हुए इस भूखंड की पैमाइश कराई गई है, ताकि धार्मिक कार्यक्रम के लिए स्थल सुरक्षित रह सके। पैमाइश के समय प्रधान प्रतिनिधि राजवीर सिंह, शिवराम सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राजू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।