फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भगवान द्वारिकाधीश की निकाली शोभायात्रा...ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

अरुन पाराशर Updated Thu, 03 Apr 2025 10:12 PM IST

एटा के जलेसर में वार्ष्णेय समाज ने बृहस्पतिवार को नगर में भगवान द्वारिकाधीश की भव्य शोभायात्रा निकाली। 24 से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकली शोभायात्रा से पूरे नगर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा। शोभायात्रा में जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने भगवान द्वारकाधीश की आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ बोहरान गली स्थित द्वारकाधीश मंदिर से हुआ। अकबरपुर हवेली, गांधी चौक, चिंताहरण मंदिर, मोहल्ला हथोड़ा होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। यहां से प्रमुख मार्गों से होती हुई महावीरगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए ठंडा पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। शोभायात्रा में मां महाकाली का तांडव आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में अजय वार्ष्णेय, अवधेश कुमार, गौरव वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, डीके वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय, कपिलदेव वार्ष्णेय, रजत वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, देव वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें