एटा के अलीगंज में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया। उससे चोरी के तीन ई-रिक्शा भी बरामद किए। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना मे फरार चल रहे आरोपी अंकुर पुत्र रामरतन निवासी थाना जसरथपुर को डांक बग्ला तिराहा से एक चोरी के ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर जनपद कन्नौज से चोरी किय गए दो अन्य ई-रिक्शा बरामद किए।