फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होटल की लिफ्ट फंसे लोग, मची खलबली

एटा के कासगंज रोड स्थित होटल वीआर प्लाजा में लिफ्ट फंसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उरसाना नगर निवासी चंचल लोधी ने एडीएम को इस संबंध में शिकायत देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पांच अगस्त को वह परिवार के साथ एक जन्मदिन समारोह में होटल पहुंचे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे बच्चे, महिलाएं समेत कई लोग उसमें फंस गए। काफी देर तक लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला और अंदर मौजूद लोग घबराहट में मदद की गुहार लगाते रहे। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद होटल प्रबंधन की ओर से तत्काल राहत नहीं मिली। बाद में लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पीड़ित का कहना है कि घटना होटल में लिफ्ट रखरखाव और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने प्रशासन से लिफ्ट की तकनीकी जांच कराने और दोषी पाए जाने पर होटल प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें