फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पर्युषण पर्व के समापन पर एटा में धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Tue, 03 Oct 2023 05:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

एटा के जलेसर में मगंलवार को नगर में पर्युषण महापर्व के समापन के उपलक्ष्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा का शुभारंभ श्रीअजितनाथ जिनालय शेरगंज मन्दिर से हुआ, जिसका समापन श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर हुआ। 12 दिनों से चल रहे पर्युषण महापर्व के समापन के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शेरगंज स्थित श्रीअजितनाथ जिनाजल से प्रारम्भ होकर नगर के पास्तीखाना, बड़ा बाजार, कला बाजार, विसातखाना, नाला बाजार, मंडी जवाहरगंज, स्टेट बैंक रोड़ होती हुई महावीगंज स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह जैन समुदाय के लोगों के साथ-साथ दुकानदारों द्वारा आरती उतार व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें