फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कबीर सत्संग समारोह...विभिन्न राज्यों से आए संतों ने दिया प्रेम का संदेश

अरुन पाराशर Updated Sat, 22 Nov 2025 06:58 PM IST

एटा के जलेसर कस्बे के मोहल्ला हथौड़ा में तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न राज्यों से संत व साध्वी पधारे हैं। उन्होंने लोगों को प्रेम का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ के मुरा से आईं साध्वी सुमन साहेब ने अपने प्रवचनों में कहा कि मानस मानव से प्यार करें एवं अपने पूज्य माता-पिता की सेवा करें। घर में कितना भी लड़ाई-झगड़ा क्यों न हो मगर आपस में बोलना बंद न करें। पड़ोसियों से सद्भावना रखें और विकृतियों से दूर रहें। समाजसेविका नीलम प्रजापति ने समारोह में पधारे सभी साध्वी एवं संतजनों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सत्संग समारोह में बिहार के जुमई से रणजीत साहेब, प्रयागराज से अमन साहेब मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट वक्ता के रूप में मैनपुरी के अमर साहेब, छत्तीसगढ़ के अनिल साहेब एवं अन्य स्थानों से पधारे संत मौजूद रहे। आयोजक नरेंद्र सिंह सविता ने बताया कि 20 नवंबर से से शुरू हुए इस आयोजन का समापन 22 नवंबर को किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें