एटा के अलीगंज तहसील सभागार में एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एसडीएम ने नगर पालिका कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ को फार्म भरवाने में यदि किसी प्रकार की कठिनाई पेश आती है, तो नगर पालिका कर्मी पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्यों की समयबद्ध और पारदर्शी पूर्ति प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी समन्वय बनाकर काम करें।