होली के त्योहार को लेकर एटा के जलेसर में धारा 163 लागू कर दी गई है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। नगर के आगरा चौराहे से लेकर नई तहसील, कटरा चुंगी, शेरगंज, इस्लाम नगर, सादात, हथौड़ा, हथेलियांन, नाला चौराहा, सराय खानम आदि क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।