एटा में पुराने जीटी रोड पर सोमवार रात रोडवेज बस और प्राइवेट बस में टक्कर हो गई। हादसे में महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। वहीं प्राइवेट बस के परिचालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।