एटा के अलीगंज में एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन द्वारा घोषित नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बार एसोसिएशन भवन में आयोजित हुआ। समारोह में ग्रामीण न्यायालय जज सचिन कुमार ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के दौरान नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवीश, सचिव वेदप्रकाश यादव, सह-सचिव कमलेश वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष आनंद कुमार शाक्य एवं उपाध्यक्ष महेन्द्रपाल कश्यप ने अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही वरिष्ठ सदस्य अमरवीर सिंह राठौर, कृष्णपाल सिंह यादव, सुनील कुमार शाक्य, कृष्णवीर सिंह तोमर तथा कनिष्ठ सदस्यों विक्रम सिंह चन्दन, नितिन कुमार, अरविंद कुमार सोनी, कुन्दनवीर सिंह, धर्मेन्द्र यादव, महीपाल सिंह यादव, रंजीत सिंह और राहत अली ने भी शपथ ग्रहण की।