फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेचवर्क में खानापूर्ति, कुछ दिन में उखड़ रही सड़क

एटा में आगरा रोड पर सड़क सुधार के नाम पर पेचवर्क में खानापूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी एम. अरून्मोली ने शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार सड़क के कुछ हिस्सों और किनारों पर ही पेचवर्क कराते हैं, जबकि बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी भरता है और कुछ ही दिनों में मरम्मत वाला हिस्सा फिर उखड़ने लगता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नरेश यादव और अमित कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधूरे काम से सरकारी धन का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुधार कार्यों की जांच कराने और लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें