फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लापता हुआ युवक बुआ के घर मिला, पुलिस ने परिजनों को साैंपा

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक को अवागढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन दिन के भीतर बरामद कर लिया। युवक आगरा में अपनी बुआ के घर पर मिला, जिसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर आई और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ग्राम विन्नायक निवासी छविराम पुत्र मानिकचन्द्र का 18 वर्षीय पुत्र अंशुल 11 मार्च को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। युवक के घर से लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को जानकारी मिली कि अंशुल आगरा में अपनी बुआ के घर पर है। पुलिस उसे बरामद कर 14 मार्च को थाना अवागढ़ ले आई। थाने पर पहुंचे पिता छविराम को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें