एटा के थाना मिरहची पुलिस ने शासन द्वारा चलाये जा रहे साइबर अपराध के प्रति आमजन व छात्र छात्राओं को जानकारी देकर सचेत करते हुये जागरूक किया। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष मिरहची नीतू वर्मा ने पुलिस चौकी मिरहची में साइबर जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक में थानाध्यक्ष नीतू वर्मा, उपनिरीक्षक अभिषेक तोमर एवं उपनिरीक्षक हरिकांत यादव ने क्रमशः मिरहची नगर के आमजन व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने का सुझाव दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष नेसाइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व वेबसाइट से भली भांति अवगत कराया। साइबर अपराध जागरूकता बैठक में मिरहची क्षेत्र के लगभग चार दर्जन ग्रामीण लोगों के अलावा स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साइबर जागरूकता बैठक में थानाध्यक्ष मिरहची नीतू वर्मा, उपनिरीक्षक अभिषेक तोमर, उप निरीक्षक हरिकांत, कंप्यूटर ऑपरेटर सचिन भटनागर, हैड़ कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, महिला आरक्षी नेहा नागर आदि स्टाफ उपस्थित रहा।