एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के अलूपुरा गांव स्थित काली नदी के पुल के नीचे गुरुवार को कलश विसर्जित करते वक्त पानी में डूबीं दो किशोरियों में से एक किशोरी का शव स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला है। कलश विसर्जन करते समय छह किशोरियां अलूपुरा गांव के पुल के नीचे डूब गईं थीं। पानी में डूब रहीं चार किशोरियों को गांव के ही एक युवक ने बचा लिया था, लेकिन दो किशोरियां पानी में डूब गईं थीं।