फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंतरजनपदीय वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता...एटा की महिला और आगरा की पुरुष टीम विजेता

एटा पुलिस लाइन में आगरा जोन की तीन दिवसीय 17वीं अंतरजनपदीय वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें एटा की महिला और आगरा की पुरुष टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में आगरा जोन के जनपदों आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज एवं एटा की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में एटा की महिला टीम विजेता और मथुरा की टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में आगरा की टीम विजेता और एटा की टीम उपविजेता रही। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन महिला खिलाड़ी वॉलीबॉल में एटा की महिला आरक्षी रेनू चौहान, पुरुष वर्ग में एटा के आरक्षी करन रहे।सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सेपक टकरा में एटा की महिला आरक्षी दीप्ति और पुरुष खिलाड़ी में मथुरा के उपनिरीक्षक विजय चौहान रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अवनीश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन किशन लाल गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें