फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में दर्दनाक सड़क हादसा...दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, तीन लोगों की माैत; एक गंभीर घायल

अरुन पाराशर Updated Sun, 11 Jan 2026 03:12 PM IST

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के सरकारी पुलिया से पहले उड़ेरी बंबा पर शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सक ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर अचानक आमने-सामने आने से चालक संभल नहीं पाए और दोनों वाहन सीधे भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर जा गिरे और बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में ज्ञान सिंह (55), प्रदीप (25), गौरव (22) की मौत हो गई। वहीं विनय उर्फ छोटू (30) पुत्र भूरे सिंह गंभीर रूप से घायल है। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश दीक्षित ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बेहाल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें