फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आस्था और उल्लास के साथ होलिका दहन, एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

Arun Parashar Updated Tue, 03 Mar 2026 06:02 PM IST

एटा में आस्था ओर विधि विधान से होलिका का दहन किया गया। इसके साथ ही होलिका माता के जयकारे गूंज उठे। राजा का रामपुर में माडिया चौराहा समेत कुल छह स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अवागढ़ में अधिकांश स्थानों पर सोमवार की रात्रि विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न कर दिया गया। लोगों ने शुभ मुहूर्त के अनुसार होलिका में अक्षत, नारियल, गेंहू की बालियां व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। रात्रि में ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने होलिका पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। कस्बे के कछपुरा मोहल्ला, किला रोड पर मंगलवार की देर रात होलिका दहन पर सहमति बनी। निधौली कलां में तीन स्थानों में से दो स्थानों परे सोमवार-मंगलवार की देर रात होलिका दहन किया गया। मोहल्ला साढ़ूपुरा में मंगलवार की देर रात होलिका दहन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें