एटा के सकीट में हर्षोल्लास के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। हनुमान जी के साथ भगवान श्रीराम दरबार की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मोहल्ला पीपलटोला स्थिति हनुमान मंदिर में विधि विधान पूर्वक पंडित धर्मेंद्र सहाय दीक्षित द्वारा हवन यज्ञ कर पूजा पाठ कराया गया। दोपहर बाद भगवान की भव्य झांकी के साथ बैंडबाजों से नगर में शोभायात्रा निकाली गई।