एटा के अलीगंज तहसील में स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को घरौनियों का वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि घरौनी के द्वारा अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल सकेगा। इससे लोगों के बीच पैदा भूमि विवाद भी खत्म हो जाएंगे। घरौनी मिलने पर ग्रामीण अपनी जमीनों पर ऋण आदि भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव की आबादी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी जाने वाली घरौनी में उसकी आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा।