एटा के जलेसर में उप्र गौ सेवा आयोग के सदस्य रामाकान्त उपाध्याय ने ब्लाॅक सभागार में अधिकारियों व गौ सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में गौ सेवा आयो के सदस्य ने सम्बधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं में छोटे गौवंशो के लिए अलग से छोटी नादें बनवाई जाए, नादें में चूने की पुताई कराई जाए, गदंगी की नियमित रूप से सफाई कराई जाए ताकि गौवंशो को शुद्ध पानी मिल सके। तथा बीमार गौवंशो के लिए एक अलग से आइसोलेशन रूम की व्यवस्था कराई जाए ताकि दूसरे स्वस्थ गौवंशो पर कोई असर न पड़े। बैठक में मौजूद एसडीएम भावना विमल से गौचर भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने को कहा। नगर व क्षेत्र की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। अव्यवस्था मिलने पर फटकार लगाई।