फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी, जांच के नाम पर पुलिस ने लिए रुपये

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव मंडपुरा निवासी नरेश कुमार शर्मा ने नगला श्रीकृष्ण थाना सकरौली निवासी शिशुपाल यादव के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया। वहीं जांच के नाम पर पुलिस पर भी रुपये लेने का आरोप लगाया है। गांव मंडपुरा निवासी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात शिशुपाल यादव से हुई। शिशुपाल यादव ने मुझे बताया कि स्वास्थ्य विभाग में उसकी अच्छी जान पहचान है और नौकरी लगवा देगा। जब नौकरी लगवाने के बारे में पूछा तो शिशुपाल यादव ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये लगेंगे। 50 हजार पहले दे देना एक लाख बाद में देना। जिसके बाद मैंने उसके ऊपर विश्वास करके 50000 रुपये दे दिए। इसके बाद अन्य लोगों से कहा तो मेरे मिलने वाले 12 लोगों ने भी 50-50 हजार करके 6 लाख रुपये शिशुपाल को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने सभी को फर्जी आईडी और नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि आप लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ चले जाओ। सीओ जलेसर नितीश गर्ग का कहना है कि जांच पूरी हो चुकी है। पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें