उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पिता की डांट से नाराज होकर घर से गए युवक का शव खाली प्लॉट में मिला। मृतक का नाम अजय कुमार है। बताया गया है कि पिता सुरेश कुमार ने रात को शराब पीकर आने पर उसे फटकार लगा दी। इसी बात से नाराज होकर वो घर से चला गया। सुबह के समय उसकी लाश खाली प्लॉट में मिली। बेटे के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।