एटा के राजा का रामपुर में बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में रामनवमी के उपलक्ष में परंपरागत तरीके से मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। दिनभर देवी मंदिर में पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।