एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में सिर पर डंडा मारकर महिला की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी उस समय हो सकी, जब काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार के लोग उसे देखने पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव रूनी निवाली निवेश पत्नी अनिल कुमार की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।