एटा के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा नौ से 12 तक की छात्राएं गांव को जानने के लिए ब्लॉक सकीट की ग्राम पंचायत छछैना में पहुंची। यहां उन्होंने विभिन्न चीजों को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की। छात्राओं ने घरेलू काम करने वाली महिलाओं बच्चों व अन्य कामकाजी लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने बताया कि गांव में आकर अच्छा लग रहा है। ग्रामीण प्रवेश काफी स्वच्छ वातावरण वाला है। गांव के लोग बड़े प्यार से बात करते हैं। वही गांव में कृषि कार्य कैसे होते हैं, सिंचाई की क्या व्यवस्थाएं हैं, लोग मुख्य रूप से क्या करते हैं। खेती से इतर और क्या-क्या काम कर रहे हैं। इस प्रकार की जानकारी भी छात्राओं ने ग्रामीणों से स्वयं प्राप्त की।