उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने दहेज के लिए ससुरालीजन द्वारा हत्या किए जाने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पति सहित आधा दर्जन ससुरालीजन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। घटना जलेसर कोतवाली क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव की है।