फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विधिक सलाह के लिए लीगल एड क्लीनिक की स्थापना

एटा के जैथरा देहात में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक सलाह को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे कमालुद्दीन एवं सिविल जज सचिन कुमार ने लोगों को कानूनी जानकारी देते हुए चर्चा की। एडीजे कमालुद्दीन ने कहा वृद्धजन, महिलाएं, विधवाओं, बच्चों से संबंधित मामलों में हो रहे शोषण को रोकने के लिए सरकार ने लीगल एड क्लीनिक की व्यवस्था की है। इसके तहत लोगों को समय-समय पर कानूनी सलाह देने के लिए जैथरा देहात में इसकी स्थापना की गई है। पराविधिक स्वयं सेवक ऋचा यादव ने कहा सरकार की मंशा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह देने की है। योगेश कुमार ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए विधिक सहायता के लिए सरकार की नालसा हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सिविल जज विकास वर्मा ने बताया इससे पहले जलेसर क्षेत्र के गांव भानमई, सकरौली, सालवाहनपुर, सकरा, रोहिना मिर्जापुर में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की जा चुकी है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव सुनील राठौर, सुरजीत सिंह सहित ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और गांव के लोग रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें