फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीजे पर बज रहा था 'तमंचे पर डिस्को...' युवक ने निकाला तमंचा और झोंक दी हवाई फायरिंग

उत्तर प्रदेश के एटा में डीजे पर तमंचा के साथ डांस करने का वीडियो सामने आया है। डीजे पर 'तमंचे पर डिस्को...' गाना बज रहा था। परिवार के कुछ लोग डांस कर रहे थे। इसी समय एक युवक ने तमंचा निकाला और हवाई फायरिंग की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हो गई। यह वीडियो राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया जगन्नाथ का निकला। पुलिस ने जांच के बाद मामला सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें