फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महादेव की हुई जय-जयकार

एटा के जलेसर में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में शिव की भक्ति चरम पर दिखाई दी। सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक किया और महादेव की जय जयकार हुई। क्षेत्र के पटना पक्षी विहार स्थित पूर्णइच्छेश्वर महादेव मन्दिर पर सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों की लंबी कतार देखने लायक थी। दो बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश में लाइन में खड़े भक्तों द्वारा भोले नाथ के जयकारे लगाए जा रहे थे। भगवान को तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए। धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाया। दूध और जल से अभिषेक किया। महादेव से सुख समृद्धि की कामना की गई। इसी तरह से शहर के चिन्ताहरण महादेव मन्दिर, गोपेश्वर महादेव मन्दिर, बडकेश्वर महादेव मन्दिर, नागेश्वर महादेव मन्दिर, महादेव मन्दिर बारी का चैक, हनुमान मन्दिर आगरा चैराहा, शेरगंज देवी मन्दिर, पथवारी मन्दिर, भैरो बगीची महादेव, किला स्थित नर्मदेश्वर महादेव आदि मन्दिरों पर शिवभक्तो का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें